रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। विकासखंड क्षेत्र कुरारा के झलोखर गांव स्थित श्री राजाराम इंटर कालेज को उपनिरीक्षक परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। आज अपर जिला अधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कालेज का निरीक्षण किया गया।
उपनिरीक्षक परीक्षा 2026 के सफल
पारदर्शी आयोजन के दृष्टिगत कुरारा क्षेत्र के झलोखर गांव स्थित राजाराम इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अपर जिला अधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र, अभ्यर्थियों के निर्बाध एवं शांतिपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया तथा कानून व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन किया तथा केंद्र प्रभारी से संवाद कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली ताकि
परीक्षा शांति पूर्वक माहौल में पारदर्शी
एवं सुव्यवस्थिति ढंग से सम्पन्न हो। इस दौरान थाना प्रभारी कुरारा सहित विद्यालय प्रबंधन व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

