रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा

बाराबंकी। बाराबंकी के पल्हरी चौराहा स्थित जेब्रा पार्क मे राजरानी रावत, अध्यक्ष, जिला पंचायत, बाराबंकी की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यकम आयोजित किया गया। इस कार्यकम मे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ मे आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यकम का सजीव प्रसारण किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत बच्चे, बाल विवाह की रोकथाम हेतु विशेष सहयोग करने वाली किशोरियां, विभाग के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों एवं स्वयं सहायता समूह के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह सखी को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रमाण-पत्र, शॉल एवं बैग देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यकम मे जिला कार्यकम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

