चेकिंग के दौरान शातिर बदमाश चाकू सहित गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शेरपुर मिमलाना रजवाहा के पास पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम शौकीन पुत्र रफीक निवासी किलेदार कॉलोनी मदीना कॉलोनी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर बताया, जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 96/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक कुमार, कांस्टेबल ललित नागर और कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अरुण चाहर द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *