Homeराष्ट्रीयकांशीराम जयंती को ‘पीडीए दिवस’ के रूप में मनाएगी सपा, मासिक बैठक...

कांशीराम जयंती को ‘पीडीए दिवस’ के रूप में मनाएगी सपा, मासिक बैठक में बनी रणनीति

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता और सपा नेता पवन बंसल के संचालन में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और 15 मार्च को बहुजन नायक कांशीराम की जयंती को भव्य रूप से मनाने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी और चरथावल विधायक पंकज मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए समाज के अधिकारों, आरक्षण और संविधान की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना के खिलाफ हैं, जिसके विरोध में समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठा रही है।
नेताओं ने कहा कि बहुजन नायक कांशीराम ने वंचित और शोषित समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए समाजवादी पार्टी 15 मार्च को उनकी जयंती को ‘बहुजन समाज दिवस’ यानी ‘पीडीए दिवस’ के रूप में भव्य रूप से मनाएगी। इसके तहत जिले भर में कार्यक्रम आयोजित कर पीडीए समाज को एकजुट करने का आह्वान किया जाएगा।
सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव नौशाद अली, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी और साजिद हसन ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पीडीए समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।
बैठक में नवनियुक्त समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी गई।
इस दौरान आमिर कासिम एडवोकेट, चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, तहसीन मंसूरी, सत्यदेव शर्मा, चौधरी अजय कुमार, डॉ. अविनाश कपिल, संजीव आर्य, डॉ. इसरार अल्वी, नावेद रंगरेज, सचिन पाल, मीर हसन, कपिल मलिक, लोकेंद्र कुमार, बालमुकुंद ग्रेड, नदीम मलिक, पवन पाल, रजनीश यादव, कोमल वाल्मीकि, रामपाल सिंह पाल, फिरोज अख्तर, पंकज सैनी, श्यामसुंदर, रविकांत त्यागी, रमेश चंद शर्मा, अनुज गुर्जर, इमरान खान एडवोकेट, डॉ. अली शेर अंसारी, सैयद मोहम्मद मेंहदी, अनैश निर्वाल, शादाब राणा, तरुण सौदे एडवोकेट, जाउल चौधरी, बालेंद्र मौर्य, चौधरी मेहरबान, सनव्वर राणा, अनुराग पाल, राव नफीस, गजेंद्र प्रधान, रेशु शर्मा और समुंदर सेन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments