Headlines

होली मिलन समारोह में जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया सम्मानित

Spread the love

रामपुर TNI 24 के ब्यूरो चीफ शारिक खान को गिफ्ट देकर किया सम्मानित

मिलन समारोह के बाद होली मिलन समारोह में पत्रकारों का सम्मान, अनुपस्थित रहे पत्रकारों के उपहार को लेकर उठे सवाल

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। रामपुर में जिलाधिकारी अजय द्विवेदी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। समारोह में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया तथा होली पर्व की शुभकामनाएं साझा की गईं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित पत्रकारों को पेंट-शर्ट सेट भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और अधिकारियों तथा पत्रकारों के बीच संवाद भी हुआ।
हालांकि, कुछ पत्रकार बंधु किसी कारणवश कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में अनुपस्थित पत्रकारों के लिए निर्धारित उपहारों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, पहले के कुछ कार्यक्रमों के उपहार भी कुछ पत्रकारों को प्राप्त नहीं हो पाए थे, जिससे अब शेष बचे पत्रकारों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि उनके उपहार किस प्रकार और कब उपलब्ध कराए जाएंगे।
पत्रकारों का कहना है कि यदि सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है तो सभी मान्यता प्राप्त एवं सक्रिय पत्रकारों को समान रूप से सम्मान मिलना चाहिए। वहीं प्रशासन की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि अनुपस्थित रहे पत्रकारों को उनके उपहार उपलब्ध कराने की उचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की असंतोष की स्थिति न बने।
फिलहाल, इस संबंध में प्रशासन की ओर से स्पष्ट दिशा-निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *