Headlines

वेद इंटरनेशनल स्कूल बासुपुर में कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल,

Spread the love

रिपोर्ट -एकरार खान

उत्तराखंड के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. रमेश चंद्र देवरानी जी का विशेष आगमन हुआ। उनके साथ सहयोगी नवल किशोर गौर भी उपस्थित रहे।
उनके आगमन पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक पंकज प्रकाश श्रीवास्तव ने उनका पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
डॉ. देवरानी जी एक वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सक हैं, जिन्होंने अपने लंबे चिकित्सकीय करियर में समाज के विभिन्न वर्गों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की हैं। विद्यालय में उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया तथा शिक्षकों, वाहन चालकों व प्रशासनिक कर्मचारियों से संवाद करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं ताड़ासन जैसे योगाभ्यासों को दैनिक जीवन में अपनाने तथा संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या पर बल दिया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रधान निदेशक ऋचा श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य रितेश कुमार मिश्रा, महेश शुक्ला, अपूर्वा सिन्हा, शैलेश श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *