टेकहब एंड एग्जिबिशन “सृजन” प्रदर्शनी में जी० डी ० गोयनका स्कूल के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Spread the love

शाहजहांपुर शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले नवाचारों एवं विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र के लिए उपयोगी शिक्षा के प्रयास में अग्रणी रहने वाले विद्यालय जी ०डी ० गोयनका पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान दिवस व होली के उपलक्ष में विज्ञान व कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इसमें छात्रों ने लगभग 120 से अधिक प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गौरतलब है कि छात्रों को ए०आई और रोबोटिक की शिक्षा प्रदान करने के लिए शाहजहांपुर का एकमात्र ए ०आई और रोबोटिक लैब भी विद्यालय में बना हुआ है। बच्चों ने अपने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रोबोट ऑटोमेटिक गेट, लंबाई मापन पॉल्यूशन मॉनिटर, पॉल्यूशन कंट्रोल रोबोटिक कार व अत्यधिक तकनीकियों का प्रयोग करते हुए प्रोजेक्ट तैयार किया जो की प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण का केंद्र भी रहा ।
प्रदर्शनी का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहजहांपुर जिले की बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता जी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अतिथि विद्यालय के संस्थापक विनोद गुप्ता निदेशक अंकित गुप्ता उपाध्यक्ष डॉ अभिषेक गुप्ता ट्रस्टी अभिनव गुप्ता, डॉक्टर सोनिका गुप्ता, निहारिका गुप्ता वह विद्यालय की प्राचार्य कल्पना सिंह उपस्थित रही।

Screenshot
Screenshot
Screenshot

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व अतिथि, अभिभावक के रूप में आए शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सा विज्ञानियों ने छात्रों के द्वारा बनाए गए विज्ञान और तकनीकि के साथ 120 से अधिक प्रोजेक्ट जो कि सभी विषयों में बनाए गए थे उनका भी अवलोकन किया। सभी वरिष्ठ व ख्याति प्राप्त अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा के साथ शिक्षकों के प्रयास व विद्यालयी परिवेश की प्रशंसा की साथ ही यह उम्मीद भी जताई कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगे चल कर भविष्य में अच्छे पद अवश्य प्राप्त करेंगे ।
बच्चों के कलात्मक -प्रदर्शन कला प्रदर्शनी को देख अभिभावक अपनी प्रतिक्रिया देने से अपने आप को रोक नहीं पाए
विद्यालय के इस ‘ सृजन ‘ कार्यक्रम का समापन एयर शो और ड्रोन से पुष्प और गुलाल वर्षा के साथ हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *