रिपोर्ट,रेखा लामा/दार्जिलिंग


जलपाईगुड़ी नेशनल पार्क अंतर्गत वन्यजीव प्रभाग ने हाथी के दाँत (आइवरी) की अवैध तस्करी और व्यापार के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग 31सी के तहत बानिया पुल के पास विशेष अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान लगभग 1.46 किलो वजनी हाथी के दो टुकड़े दाँत बरामद किए गए।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान याकूब एक्का (35 वर्ष), निवासी मेनाबाड़ी कंगला बस्ती, हातिपोता तथा अजय रायतीय (34 वर्ष), निवासी तुरतुरी चाय बागान, हातिपोता के रूप में हुई है। दोनों दुबे समुकतला थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
बरामद हाथी के दाँत वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची–1 में सूचीबद्ध संरक्षित प्रजाति के अंतर्गत आते हैं, इसलिए इसे गंभीर अपराध माना गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
