Headlines

होली और रमजान के आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी हुई सम्पन्न

Spread the love

रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। होली और रमजान के आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए रविवार शाम सुबेहा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने की, जिसमें दोनों समुदायों के जनप्रतिनिधि, सभासद और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने सभी से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई नई परंपरा नहीं अपनाई जाएगी। होलिका दहन पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही किया जाएगा और धार्मिक कार्यक्रम तय समय के अनुसार ही संपन्न होंगे।
निरीक्षक सिंह ने आमजन से अपील की कि वे त्योहारों को पारंपरिक ढंग से और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट न करने की सख्त हिदायत दी और चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त प्रभारी राजेश कुमार यादव, उप निरीक्षक छोटेलाल यादव, शशिकांत सिंह, अजय कुमार, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, प्रधान विजय प्रताप सिंह, विनोद शुक्ला, पूर्व प्रधान राम अभिलाख, सभासद प्रतिनिधि गिरजा रावत, सभासद जयप्रकाश, महेंद्र मौर्य, विशाल, प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप सिंह, दीनबंधु पांडेय सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि और सभासद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *