पुलिस मुठभेड़, तीन शातिर पशु तस्कर गिरफ्तार, एक घायल

Spread the love

रिपोर्ट – रजनीश शर्मा

हरदोई। हरदोई के थाना हरपालपुर क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी की में संलिप्त तीन शातिर पशु तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।इस दौरान एक अभियुक्त पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना 01 फरवरी 2026 की रात करीब एक बजे की है।थाना सवायजपुर क्षेत्र में भैंस चोरी की सूचना के बाद चेकिंग अभियान चलाया गया।गंगा एक्सप्रेसवे पर ग्राम जूरी के पास संदिग्ध पिकअप डाला को रोकने पर अभियुक्त भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में गुलशेर पुत्र टेनी घायल हो गया,जबकि उसके दो साथी गिरफ्तार कर लिए गए।पुलिस ने चोरी की भैंस, 80 हजार रुपये नकद, पिकप डाला और अवैध शस्त्र बरामद किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *