Homeराष्ट्रीयलूट की घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्तो को पुलिस कार्यवाही में...

लूट की घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्तो को पुलिस कार्यवाही में घायल/गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असला व लूटी हुई मोटर साइकिल बरामद

रिपोर्ट – शौकीन सिद्दीकी

शामली। दिनांक 18.01.2026 को थाना थानाभवन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तितारसी चौराहे पर कपिल उर्फ कामिल कुमार पुत्र सुरेशचन्द निवासी ग्राम मोर माजरा थाना थानाभवन जनपद शामली से मोटर साईकिल सवार 03 अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं बैग छीन लेने की घटना कारित की गई थी, जिसमें थाना थानाभवन पर मु0अ0सं0 23/2026, धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी थानाभवन के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों द्वारा घटना के अनावरण के निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे। आज दिनांक 23.01.2026 को पुलिस अधीक्षक शामली के आदेशानुसार चोरी, लूट व डकैती की घटनाओं में वांछित अभियुक्तों को थानाभवन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुल्लापुर से ग्राम मसावी को जाने वाले चौराहे के पास चैकिंग के दौरान पुलिस कार्यवाही में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में अभियुक्त राहुल पुत्र धर्मवीर निवासी मोहल्ला कानूनगोयान कस्बा व थाना तीतरो जनपद सहारनपुर घायल हुआ है तथा अभियुक्त सुनील पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला कानूनगोयान कस्बा व थाना तीतरो जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से लूटी हुई मोटर साइकिल व अवैध 02 तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा व 04 खोखा कारतूस बारमद हुए है। घायल अभियुक्त राहुल उपरोक्त को उपचार हेतु सीएचसी थानाभवन भर्ती कराया गया । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना थानाभवन पर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के तीसरे साथी विशू पुत्र मिन्टू निवासी मोहल्ला कानूनगोयान कस्बा व थाना तीतरो जनपद सहारनपुर की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments