Homeराष्ट्रीयनगर पंचायत सुबेहा के सुलेमानपुर वार्ड में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया

नगर पंचायत सुबेहा के सुलेमानपुर वार्ड में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया

रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। बाराबंकी के नगर पंचायत सुबेहा के सुलेमानपुर वार्ड में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। चौधरी सैफ हुसैन और चौधरी आसिफ हुसैन ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और स्वयं बल्लेबाजी कर उनका उत्साह बढ़ाया।
टॉस जीतकर जैद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 11 ओवर में 98 रन बनाकर अपने सभी विकेट गंवा दिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए, फतेहपुर की टीम ने 11 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर यह मैच जीत लिया। नवीन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, जिन्होंने 25 गेंदों में शानदार 58 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आयोजकों द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर सत्तऊ, नदीम, अंसारी, सफीरू अंसारी, फहीम अंसारी, टीपू खान, उबैदुल्लाह और मोहम्मद कौनेन सहित कई दर्शक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments