Headlines

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं

Spread the love

भूमि विवादों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। 10 जनवरी 2026-थाना समाधान दिवस के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने थाना सफदरगंज पहुंचकर आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत लंबित एवं प्रमुख भूमि विवादों को चिन्हित करते हुए आपसी समन्वय के साथ मौके पर जाकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण के निर्देश

थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों—श्री गयाप्रसाद पुत्र रामेश्वर निवासी सैफपुर, श्री रघुनाथ पुत्र बालगोविंद निवासी ग्राम मुस्काबाद, श्री गुरुदयाल पुत्र जगन्नाथ निवासी जकरिया तथा श्रीमती गोल्ही पत्नी सत्यनाम निवासी महमूदाबाद के संबंध में अधिकारी द्वय द्वारा राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर आज ही मौके पर जाकर प्रकरणों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही निस्तारण आख्या निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रस्तुत करने तथा यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि भविष्य में इस प्रकार के विवादों की पुनरावृत्ति न हो।

पूर्व समाधान दिवसों के प्रकरणों की समीक्षा एवं फीडबैक

इस अवसर पर पूर्व के थाना समाधान दिवसों में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। अधिकारी द्वय द्वारा निस्तारण आख्या का अवलोकन करते हुए दूरभाष के माध्यम से आवेदकों से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया गया। इस क्रम में श्री गणेश प्रसाद पुत्र राम सागर निवासी पंडरी सहित अन्य आवेदकों ने प्रकरणों में की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।

फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा

थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों से फार्मर रजिस्ट्री तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही कार्यों के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमिली आईडी की उपयोगिताओं के संबंध में आमजन को जागरूक करने हेतु भी निर्देशित किया गया। इस दौरान तहसीलदार नवाबगंज श्री भूपेंद्र विक्रम सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सफदरगंज सहित अन्य संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *