Headlines

बालाजी स्ट्राइकर्स लखनऊ की जीत के साथ सेमीफाइनल में इंट्री

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार

अमौली/फतेहपुर। अमौली विकासखंड के बुढ़वा आईटीआई ग्राउंड में विगत दिनों से चल रहे रीजनल प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में शाम का मैच श्री बाला जी स्ट्राइकर्स लखनऊ बनाम आर्मी सुपर किंग्स बकेवर के बीच खेला गया जिसमें मैच का उद्घाटन केपीसीए कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष सचान जी ने फीता काट कर किया। टॉस जीतकर श्री बाला जी स्ट्राइकर्स लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 120 रन बनाए जिसमें बाला जी तरफ से बल्लेबाज मनीष चौहान ने 27 गेंद में 52 रन , लारेब 28 गेंद में 41 रन,बनाए और वही आर्मी सुपर किंग्स के गेंदबाज राजा ठाकुर 2 विकेट,यश पटेल 1 विकेट लिए जवाब में आर्मी सुपर किंग्स महज 9 विकेट खोकर 74 रन ही बना पाई और वही बाला जी स्ट्राइकर्स के गेंदबाजी में बाबी पंडित 2, अक्षत सिंह 2 विकेट, मनीष सिंह 2 विकेट लिए और मैच 46 रनों जीत लिया। बालाजी स्ट्राइकर्स लखनऊ की टीम ने लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल मुकाबले में जबरदस्त इंट्री की है। जहां आलराउंडर खिलाड़ी मनीष चौहान को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। बालाजी स्ट्राइकर्स लखनऊ टीम के मालिक आकाश तिवारी ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। इस मौके पर अध्यक्ष पंडित सर्वेश तिवारी, मोनू मिश्रा, मोहम्मद हसन, राजेश उत्तम विराट शुक्ला सहित पदाधिकारी व हजारों की तादाद में दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *