Headlines

सीओ सिटी के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान

Spread the love

रिपोर्ट – बिस्मिल्लाह खान बिस्मिल

अयोध्या। नव वर्ष के बाद भी जश्न के नाम पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में देर रात्रि सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी के नेतृत्व में चौक घंटाघर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों का चालान किया गया। सीओ सिटी ने बताया कि नव वर्ष भले ही बीत चुका हो, लेकिन अब भी कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अभियान के दौरान एक व्यक्ति को बोतल में पेट्रोल ले जाते हुए पकड़ा गया, जिससे पूछताछ की गई। साथ ही संबंधित पेट्रोल पंप का नाम-पता नोट कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा और लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *