Headlines

माघ मेला को लेकर अयोध्या में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का निरीक्षण

Spread the love

रिपोर्ट – बिस्मिल्लाह खान बिस्मिल

अयोध्या। आगामी माघ मेला के दृष्टिगत जनपद अयोध्या में देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उच्चाधिकारियों द्वारा अयोध्या क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान एडीजी/आईजी अयोध्या परिक्षेत्र प्रवीण कुमार, मंडलायुक्त राजेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों, मार्गों, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अयोध्या पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा सतत निगरानी की तैयारी की जा रही है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में दर्शन एवं स्नान कर सकें।प्रशासन द्वारा माघ मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *