फतेहपुर सातमील के पास ट्रेलर पलटने से अफरा-तफरी, स्कूटी सवार महिला चपेट में आई

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सातमील कल्पना पेट्रोल पम्प के सामने डलमऊ रोड पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। काली डस्ट से लदा ट्रेलर संख्या UP78 HN 7546 अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान स्कूटी से जा रही एएनएम पूजा देवी पत्नी विमल, निवासी बाईपास फतेहपुर, जो अपने घर से हुसैनगंज की ओर जा रही थीं, ट्रेलर की चपेट में आकर घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 पुलिस, सीसी टीम एवं स्थानीय पुलिस बल पहुंच गया। घायल महिला को तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु जिला अस्पताल फतेहपुर भिजवाया गया। मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हाइड्रा मशीन के माध्यम से सड़क से हटवाया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस द्वारा यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा, वहीं स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *