Homeराष्ट्रीयआईफोन न दिलाने पर 11वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान,...

आईफोन न दिलाने पर 11वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत

रिपोर्ट -शिवांश कुमार


जालौन। महंगे मोबाइल की लत किसी की जान भी ले सकती है क्या ऐसा कभी संभव है… जी हां यूपी के जालौन जिले की रहने वाली एक छात्रा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जिसे सुनकर शायद आप यकीन न कर सकें।

आपको बता दें कि पूरा मामला जालौन जिले के डकोर थाना क्षेत्र के कुशमिलिया गांव का है। यहां पर 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा माया (उम्र लगभग 16 वर्ष) पिछले कई दिनों से पिता से आईफोन दिलाने की जिद कर रही थी। परिजनों के मुताबिक छात्रा ने दो दिन पहले पिता से कहा था कि “दो दिन में आईफोन नहीं दिलाया तो मैं मर जाऊंगी।”

शनिवार को माता-पिता रोज की तरह काम पर चले गए, इसी दौरान छात्रा ने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत उसे उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments