रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पलिया पशु मेला नुमाइश परिसर में अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष हैदरगढ़ आलोक तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता की पहली कुश्ती सुल्तान वारसी (पट्ठा साबिर पहलवान, बाराबंकी) और शाका पहलवान (राजस्थान) के बीच हुई, जिसमें सुल्तान वारसी ने जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती में बाबा शक्तिमान (मेरठ) ने बिल्ला पहलवान (गोरखपुर) को हराया। तीसरी कुश्ती में बाबा बजरंगी (अयोध्या) ने हादसा पहलवान (राजस्थान) को पटकनी देकर जीत हासिल की।
अन्य मुकाबलों में, चिन चिन डोगरा (भूटान) ने उत्तल पहलवान को पराजित किया। मूरा पहलवान (उत्तराखंड) और राजेश (उत्तर प्रदेश) के बीच हुए मुकाबले में राजेश पहलवान विजयी रहे। अंतिम कुश्ती देवा पहलवान (बनारस) और थापा पहलवान (काठमांडू) के बीच हुई, जिसमें थापा पहलवान ने जीत दर्ज की।
कुश्ती का संचालन और रेफरी की भूमिका साबिर पहलवान ने निभाई, जबकि पावन तिवारी ने कमेंट्री की। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़ पड़े। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके अतिरिक्त, प्रबंधक जावेद आलम द्वारा नियुक्त स्वयंसेवकों ने भी सुरक्षा का जिम्मा संभाला।

साबिर पहलवान ने बताया कि गुरुवार को भी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें जावेद गनी और चिमचिम डोगरा जैसे देश के नामचीन पहलवानों के बीच मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर प्रधान मनोज मिश्रा, रिशु सिंह, विवेक मिश्रा, सोनू सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
