रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। आज देशभर में किसान दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। फतेहपुर में सिंचाई विभाग परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह जी के विचारों को याद किया गया। कार्यक्रम को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर गांव में हुआ था, जबकि 29 मई 1987 को उनका निधन हुआ। वे जमींदारी उन्मूलन और भूमि सुधार के प्रबल समर्थक रहे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारी, किसान सभा के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन किसानों के हक और अधिकारों के लिए समर्पित रहा हैं।
