Headlines

कृषि विज्ञान केन्द्र धमोरा में किसान सम्मान दिवस पर कृषि मेला एवं प्रदर्शनी किया गया आयोजन

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। स्व० चौधरी चरण सिंह, मा० भूतपूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस के उपलक्ष्य में कृषि विज्ञान केन्द्र, धमोरा में किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी एवं मिलेट्स रेसीपी कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी तथा जिला सहकारी बैंक चेयरमेन मोहन लाल सैनी द्वारा प्रगतिशील किसानों अमरजीत सिंह,अरूण कुमार, शांतु विश्वास, हरदीप सिंह एवं राजेन्द्र शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा किसान सम्मान दिवस में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में स्व० चौधरी चरण सिंह जी का जन्म दिवस मनाया जा रहा है उन्होंने किसानों की भलाई एवं हितों की रक्षा के लिए अनेक ऐतिहासिक एवं सराहनीय कार्य किए तथा कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्व० चौधरी चरण सिंह जी उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे तथा वर्ष 1979 में भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कृषि एवं कृषकों के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया और उन्हें देश में भूमि सुधार का अग्रदूत माना जाता है। नाबार्ड की स्थापना की नींव रखने के साथ उन्होंने किसानों को सस्ते ऋण एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त किया उन्होंने कहा कि 23 दिसम्बर को किसान दिवस मनाना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके विचारों और मूल्यों को स्मरण करने का अवसर है “जब तक किसान गरीब है, देश अमीर नहीं हो सकता।” जमींदारी उन्मूलन अभियान एवं मंडी अधिनियम की स्थापना में भी उनका विशेष योगदान रहा जिलाधिकारी ने बताया कि मा० प्रधानमंत्री एवं मा० मुख्यमंत्री की महत्त्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र कृषकों को प्रतिवर्ष रूपये 6000 की सहायता दी जाती है। योजना की 21 किस्तों के माध्यम से जनपद के कृषकों के बैंक खातों में कुल रूपये 994.77 करोड़ की धनराशि प्रेषित की जा चुकी है उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री योजना में जनपद प्रदेश स्तर पर पाँचवें स्थान पर है तथा सभी कृषकों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है
उन्होंने यह भी बताया कि पीएम कुसुम योजना (सोलर फोटोवोल्टाइक सिंचाई पंप के अंतर्गत जनपद में 02, 03, 05, 7.5 एवं 10 एचपी क्षमता के कुल 2407 सोलर पंप 60 प्रतिशत अनुदान पर स्थापित किए गए हैं। कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत लगभग रूपेय 150 करोड़ की अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों को प्रदान की गई है
फसल अवशेष प्रबंधन में जनपद प्रथम स्थान पर है। साथ ही प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, बीज अनुदान योजना एवं उर्वरक व्यवस्था जैसी योजनाओं का प्रभावी संचालन किया जा रहा है, जिससे किसानों को निरंतर लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा, डॉ0 नरेन्द्र कुमार, डॉ0 मयंक राय, डा0 अनुज बंसल, डा0 आशीष कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में किसानगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *