राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक अधिवेशन कृषि भवन में भव्य रूप से आयोजित किया गया

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 का द्विवार्षिक अधिवेशन कृषि भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र उपस्थित रहे अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों की सेवा-सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण शासन स्तर पर किया जाना आवश्यक है उन्होंने कहा कि फोरम द्वारा उठाई जाने वाली समस्याओं को जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी रूप से शासन स्तर तक पहुँचाया जाएगा, ताकि उनका शीघ्र एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े जो भी विषय अथवा मांगें होती हैं, वे सीधे तौर पर संबंधित अधिकारियों से भी जुड़ी होती हैं। जिला प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव सहयोग हेतु तत्पर है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों की जो भी समस्याएं हैं, वे सीधे कार्यालय में आकर अवगत करा सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों के हितों के संरक्षण के लिए प्रत्येक स्तर पर समितियां गठित होती हैं। उन्होंने कहा कि सेवाकाल के दौरान अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जिनका समाधान कई बार स्थानीय स्तर पर अधिकारी कर देते हैं। कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं, जिन्हें फोरम के माध्यम से सही ढंग से प्रस्तुत किए जाने पर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन राज्यहित में समर्पित भाव से करते हैं तथा संगठन उनकी बातों को सरकार तक पहुँचाने का कार्य करता है।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिकिशोर त्रिपाठी, मण्डलीय अधिकारी, चुनाव अधिकारी नरेन्द्र पाल, मण्डलीय अध्यक्ष आसिफ हसन, जिला अध्यक्ष पं0 राम बाबू शर्मा सहित परिषद के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *