रिपोर्ट – शौकिन सिद्दीकी

शामली। जनपद शामली में हाल ही में हुई गौतस्कर और पुलिस की मुठभेड़ के बाद वंचित गौतस्करो की तलाश और शांति बहाली को जारी रखने के लिए एसएचओ सचिन शर्मा के नेतृत्व में आज शामली में पैदल मार्च निकला गया। हाल ही में गौतश्कर और पुलिस के बीच भयंकर मुठभेड में दो कुख्यात गौतस्कर गोली लगने से घायल हो गए थे वहीं इनके दो साथी मौके से फरार हो गये थे जिनकी तलाश में पुलिस ने शामली में शांति बहाली और वंचित व्यक्तियों के घर पर तलाश की दरसल जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार देर रात एस एच ओ सचिन शर्मा ने पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान एस एच ओ सचिन शर्मा ने बाजार क्षेत्र, प्रमुख चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया और आमजन से संवाद कर उनको शांति बनाए रखने की अपील की ओर व्यापारियों, राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि जनपद पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान सचिन शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को आदेशित किया कि असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। महिलाओं की सुरक्षा, को दुरुस्त रखने और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की दृश्यता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। और वांछित व्यक्तियो के जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए भी कहा गया।
