Homeराष्ट्रीयरामपुर में अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 09...

रामपुर में अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 09 चेक-प्वाइंटों पर चला सघन अभियान

रिपोर्ट – शारिक खान

‌रामपुर। जनपद रामपुर में अवैध उप-खनिज खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग की गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबन्ध एवं प्रभावी नियंत्रण स्थापित किए जाने के उद्देश्य से सघन प्रवर्तन अभियान निरन्तर संचालित किया जा रहा है।

उक्त अभियान के क्रम में दिनांक 20-12-2025 को जनपद की समस्त तहसीलों के प्रमुख चौराहों पर स्थापित कुल 09 चेक-प्वाइण्टों पर रात्रि 08.00 बजे से प्रातः 07.00 बजे तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनात टीमों द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत लगभग 1269 वाहनों की सघन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान तहसील बिलासपुर क्षेत्र में स्थापित चेक-प्वाइण्ट पर 03 वाहन ओवरलोडिंग करते हुए पाए गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से सीज करते हुए संबंधित थानों में निरुद्ध कराया गया आज उप जिलाधिकारी शाहबाद द्वारा मिट्टी का अवैध खनन परिवहन में 01 डम्पर जिसका नम्बर यू0के0 06सी0बी0 7203 को सीजकर थानाध्यक्ष पटवाई की अभिरक्षा में दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments