Homeराष्ट्रीयजालौन पुलिस को बड़ी सफलता, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

जालौन पुलिस को बड़ी सफलता, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

रिपोर्ट – शिवांश कुमार

जालौन। जालौन जनपद पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एट थाना पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान चोरी के भारी मात्रा में आभूषण, नकदी, अवैध हथियार व चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बता दे कि पूरा मामला एट कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पर पुलिस एट-कोंच मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने एक गाड़ी को रोका। गाड़ी में सवार दो युवकों से जब पूछताछ की गई तो शक हुआ। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में बड़ी मात्रा में संदिग्ध माल बरामद हुआ। पुलिस को चोरों के पास से चोरी के आभूषण, करीब 2 लाख 39 हजार रुपये की नगदी, एक अवैध, एक जिंदा कारतूस व चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने मुताबिक गिरफ्तार शातिर चोरों पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। इनमें चोरी, डकैती और अन्य संपत्ति संबंधी अपराध शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इन दोनों आरोपियों ने बीते 28 मार्च को एट थाना क्षेत्र में एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और इस घटना के बाद पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।

जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि, 28 मार्च को अमीटा गांव में एक चोरी हुई थी। घटना के बाद लगातार कई टीमों को लगाया गया था। इस घटना में एक मोबाइल चोरी हुआ था जो हाल में एक्टिव किया गया। इसी आधार पर पुलिस ने रोहित पटेल और विवेक अहिरवार को हिरासत में लिया गया। इनके पास से चोरी किए गए आभूषण समेत, मोबाइल व तमंचा बरामद किया गया है। अभियुक्त रोहित पर 2 चोरी के मुकदमे दर्ज है विवेक पर 4 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments