Homeराष्ट्रीय300 दंगा पीड़ित परिवारों का पुलिस ने किया सत्यापन

300 दंगा पीड़ित परिवारों का पुलिस ने किया सत्यापन

रिपोर्ट – फुरकान जंग

शामली। कैराना के नाहिद कॉलोनी में दंगा पीड़ितों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने एक बार फिर सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। कैराना कोतवाली क्षेत्र के भूरा रोड स्थित नाहिद कॉलोनी में पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर परिवारों का सत्यापन किया गया। यह वही कॉलोनी है जहाँ वर्ष 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के बाद विस्थापित होकर आए सैकड़ों परिवार वर्षों से रह रहे हैं।

पुलिस बल कॉलोनी में घर-घर पहुंचा और प्रत्येक परिवार के सदस्यों का विवरण एकत्र किया। इस दौरान परिवार के सदस्यों के नाम, पिता का नाम, आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज किए गए। सत्यापन के दौरान पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील भी की और स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से सुरक्षा के दृष्टिकोण से की जा रही है।

नाहिद कॉलोनी में वर्तमान में करीब 300 परिवार निवास कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के सत्यापन से न केवल असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सकेगी, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने में भी मदद मिलेगी।

सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई में सहयोग किया और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए।

भानु भास्कर, एडीजी मेरठ

यह सत्यापन अभियान सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। कॉलोनी में रहने वाले सभी लोगों का रिकॉर्ड अपडेट किया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या से निपटा जा सके। आम नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”

पुलिस के इस सत्यापन अभियान को कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे दंगा पीड़ित कॉलोनी में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रखा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments