Homeराष्ट्रीयमूंगफली व्यापारी के गोदाम में अराजक तत्वों ने लगाई आग लगभग 3...

मूंगफली व्यापारी के गोदाम में अराजक तत्वों ने लगाई आग लगभग 3 से 4 लाख का नुकसान

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के वाहिदपुर गांव में मूंगफली व्यापारी विष्णु गुप्ता की दुकान में रात अराजक तत्वों द्वारा भट्टी तोड़कर रखे इंजन से डीजल निकाल कर गोदाम का ताला तोड़कर कच्ची व भुनी हुई 50 बोरी मुंगफलियों में आग लगा दी व्यापारी के अनुसार तीन से चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है। गुरूवार शाम व्यापारी विष्णु गुप्ता का पुत्र आर्यन दुकान के पैसे लेने मलवां जा रहा था तभी अज्ञात हमलावरों ने आर्यन को रोककर मारपीट की तुरंत पीआरबी को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पीआरबी को हमलावरों के चार पहिया वाहन संख्या दी गई पी आर वी ने पीड़ित को मलवां थाने भेजा जहां प्रार्थना पत्र लेकर पुलिस ने कल सुबह आने की बात कह कर पीड़ित को वापस घर भेज दिया। घटनास्थल पर जा रहे मूंगफली भूजने वाले करन पुत्र मन्नीलाल को भी रास्ते में रोक कर हमलावरों ने पीटा यदि पुलिस वाहन संख्या फतेहपुर पर सक्रिय हो जाती तो इस बड़ी घटना को रोका जा सकता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments