जनसुनवाई में दिव्यांगजन को मिला त्वरित लाभ, ट्राईसाइकिल व कंबल प्रदान

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जनसुनवाई के दौरान तहसील बिलासपुर स्थित ग्राम नरसूआ निवासी दिव्यांग श्री रामसिंह अपना प्रार्थना पत्र लेकर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को तत्काल दिव्यांग रामसिंह को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई, जिसे जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में स्वयं दिव्यांग श्री रामसिंह को प्रदान किया जिलाधिकारी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे स्वयं को उपेक्षित न महसूस करें और समाज में समानता के साथ जीवनयापन कर सकें शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांग श्री रामसिंह को ठंड से बचाव हेतु कंबल भी प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *