Headlines

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने दिलाया आयुष्मान योजना का लाभ

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जनसुनवाई के दौरान तहसील सदर अंतर्गत ग्राम अहमदनगर जागीर निवासी श्रीमती किरन पत्नी ऋषिपाल अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के कार्यालय पहुँचीं उन्होंने बताया कि उनके पति गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तथा आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका समुचित उपचार नहीं हो पा रहा है प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए निर्देशों के अनुपालन में आयुष्मान कार्ड तैयार होने पर जिलाधिकारी ने श्रीमती किरन को अपने हाथों से आयुष्मान कार्ड प्रदान किया, जिससे वे अपने पति का निःशुल्क उपचार करा सकें इस अवसर पर श्रीमती किरन एवं उनके पति ऋषिपाल ने समय पर सहायता प्रदान करने हेतु जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *