Homeराष्ट्रीयबाबा साहब के सिद्धांतों को आत्मसात कर वोट के अधिकार को सुरक्षित...

बाबा साहब के सिद्धांतों को आत्मसात कर वोट के अधिकार को सुरक्षित करें ग्रामीण: आकाश सक्सेना

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने भंडपुरा में आंबेडकर पार्क और नौगवां में सड़क का किया उदघाटन

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से वोट का अधिकार दिया है। इन दिनों एसआईआर का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने वोट के अधिकार को सुरक्षित करने के साथ ही दूसरे लोगों को भी वोट बनवाने के प्रेरित करना होगा। इसी के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था में आपकी भागीदारी तय होगी।

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने मंगलवार को ग्राम भंडपुरा में बने आंबेडकर पार्क के जीर्णांद्वार के बाद जनता को समर्पित किया। उन्होंने ग्राम नौगवां में विधायक निधि से बनी सड़क का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को अब अतिरिक्त समय मिला है उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अवसर का सही उपयोग करें और यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम सही तरीके से वोटर लिस्ट में दर्ज हो। किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलती से न कटे। वहीं, अयोग्य या फर्जी नामों को वोटर सूची से हटवाने में भी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शुद्ध और निष्पक्ष मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की नींव होती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के नाम पर विकसित यह पार्क केवल एक सौंदर्यीकरण परियोजना नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समानता, न्याय और समरसता का प्रतीक है उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह स्थल ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्थल बनेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमल लोधी, कुंवर बहादुर राजपूत, सोनू लोधी, देवेन्द्र सैनी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments