Homeराष्ट्रीयसरदार पटेल की पुण्यतिथि पर कस्बे में आयोजित किया गया कवि सम्मेलन

सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर कस्बे में आयोजित किया गया कवि सम्मेलन

रिपोर्ट – अनिल कुमार

अमौली,फतेहपुर। अमौली कस्बे के नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेश के कोने कोने से आए कवियों ने कविता पाठ किया।कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल ब्लॉक प्रमुख अमौली सुशीला सिंह, दीपक वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभराम्भ में अतिथियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर के श्रद्धांजलि समर्पित की।कविसम्मेलन की शुरुआत में कवि राहुल कश्यप ने गाया “हिमाद्री सा कोई विस्तार नहीं हो सकता, माँ के चरणों सा कोई संसार नहीं हो सकता, खंड-खंड भारत को किया जिसने अखंड, वल्लभ भाई पटेल सा कोई सरदार नहीं हो सकता”, कवि शायर शिवशरण बंधु ने गाया की “उनसे पूछो कितनी मुश्किल यार उठानी पडती है, मझधारो के बीच जिन्हे पटवार उठानी पडती है, पहुंच नहीं जाता कोई रातों रात बुलंदी पर, छत पड़ने से पहले दीवार उठानी पडती है” कार्यक्रम में कवि कृष्ण कुमार सविता, कवि तेज प्रताप सिंह सेंगर, डॉ गोविंद गजब, कवि संतोष दीक्षित, कवि सर्वेश सिंह, कवि आयुष सिंह, कवि रामगोपाल ने अपने गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन कवि ज्ञानेंद्र साहू ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम आयोजक मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, रामभक्त वर्मा, साहब सिंह गौतम,बैजनाथ वर्मा, प्रांजुल पाण्डेय, उतप्रेक्षा त्रिवेदी, शिवा गुप्ता, अशोक वर्मा, पिंटू, शुभम, आनंद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments