प्राथमिक विद्यालय बेरागढीवा में दूसरी बार चोरी, मचा हड़कंप

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार

हुसैनगंज, फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के ऑफिस और रसोई घर का ताला तोड़कर सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। चोरों ने विद्यालय में रखा दो गैस सिलेंडर, एक स्टील का भगोना और बच्चों के लिए रखा गया एमडीएम (मिड डे मील) का राशन चोरी कर लिया। खास बात यह है कि इसी विद्यालय में बीते 23 जुलाई 2025 को भी इसी तरह की चोरी हो चुकी है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने हुसैनगंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *