Homeराष्ट्रीयससुराल से लापता बेटी, परिजनों का हंगामा

ससुराल से लापता बेटी, परिजनों का हंगामा

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के बनरसी गांव में ससुरलीजनो द्वारा विवाहिता को मारपीट कर रहस्यमयी तरीके से गायब करने का मामला सामने आया है पुलिस की शिथिल कार्यवाही के चलते परेशान परिजनों ने सैकड़ों लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और डीएम से न्याय की गुहार लगाई है आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर राधिका को ससुराल वालों के द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था शिकायत पर ससुरालीजनों के खिलाफ FIR तो दर्ज कर ली गई लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा है जिससे नाराज लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर हंगामा काटा है बताया जाता है राधिका की शादी 5 जून 2025 को बनरसी का पुरवा में दीपू से हुई थी, 4 दिसंबर की रात पिटाई के बाद राधिका को रहस्यमय तरीके से गायब कर दिया गया है मारपीट करने की जानकारी राधिका खुद अपने बहन विनीता को मैसेज कर बताया था कि यह लोग मुझे मार रहे हैं जब परिजनों ने गांव में जाकर देखा तो वह वहां से गायब थी जिसकी तलाश में वे दर-दर भटक रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments