रिपोर्ट – अनिल कुमार

हुसैनगंज, फतेहपुर। फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमील के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार मोरंग लदा हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं सड़क किनारे मौजूद दुकानदार बाल-बाल बच गए। हाईवा वाहन फतेहपुर से रायबरेली की ओर जा रहा था। सातमील के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया और सड़क किनारे दुकान के पास जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए सीएचसी हुसैनगंज भेजा गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि
घटना में किसी की मौत की सूचना नहीं है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पुलिस द्वारा मौके की जांच की जा रही है और यातायात व्यवस्था को सामान्य करा दिया गया है।
