Homeराष्ट्रीयगाजीपुर। टोल बचाने की जुगाड़ में ओवरलोड वाहनों की जानलेवा दौड़,

गाजीपुर। टोल बचाने की जुगाड़ में ओवरलोड वाहनों की जानलेवा दौड़,

रिपोर्ट -एकरार खान

बेसो नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया

बनी बड़ी दुर्घटनाओं की वजह – विभाग मौन

गाजीपुर। जिले में टोल टैक्स से बचने की कोशिश में चालक ओवरलोड वाहनों को बेसो नदी पर बनी क्षतिग्रस्त पुलिया से गुजारते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। बिरनो क्षेत्र के वाजिदपुर से होते हुए हंसराजपुर मार्ग पर रोजाना सैकड़ों भारी वाहन अनियमित रूप से गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया की हालत लंबे समय से जर्जर है, लेकिन ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही से इसकी स्थिति और खतरनाक हो गई है।

ग्रामीण बताते हैं कि ओवरलोड ट्रकों की वजह से इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन संबंधित विभाग पूरी तरह मौन है। न तो पुलिया की मरम्मत की दिशा में कदम उठाया जा रहा है और न ही ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की जा रही है। स्थिति यह है कि चालक टोल टैक्स से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग को हाईवे की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पुलिया की तत्काल मरम्मत कराई जाए और ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments