सनातन धर्म संसद का आयोजन

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद (मुजफ्फरनगर) के पौराणिक तीर्थ शुकतीर्थ में भव्य सनातन धर्म संसद का आयोजन किया गया जिसमे देश के 19 अखाड़ों के महामंडलेवरो के प्रमुखों ने भाग लिया और साथ बहुचर्चित साजिया इलाही ने भी अपनी चिर परिचित वाणी से धर्म संसद में आए सभी सनातनियों को मोह लिया।

महाभारत कालीन ऐतिहासिक एवं पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में स्थित सात सौ करोड़ रामनामी हनुमान धाम में आज 7 दिसंबर 2025 दिन रविवार को हिन्दू संघर्ष समिति के अथक प्रयासों से सनातन धर्म संसद का भव्य और दिव्य आयोजन किया गया हैं जिसमें देश के कौने कौने संत महापुरुष और सनातनी वीर वीरांगनाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हैं।

सनातन धर्म संसद में सभी वक्ताओं और महामंडलेश्वरों ने एक स्वर में जो प्रस्ताव पारित किए वो इस तरह से हैं।

पौराणिक तीर्थ शुकतीर्थ में स्थित हनुमध्दाम में सनातन धर्म संसद में भारत सरकार से मांग की गई …

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाया जाए

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए

सनातन बोर्ड का गठन किया जाए

सामाजिक एकता एवं समरसता को बढ़ावा देना तथा जाति विभेद को समाप्त किया जाए

राष्ट्र निर्माण में संत समाज की भूमिका रहें

जनसंख्या नियंत्रण एवं समान नागरिक संहिता कानून संपूर्ण भारत में लागू किया जाए

मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा भारत देश में हिंदू धर्म के नष्ट किए गए सम्पूर्ण मंदिरों एवं अन्य पर्यटक प्रतिष्ठानो को पुनः हिंदुओं दिलाए जाने के लिए विशेष कानून बनाया जाए

सनातन धर्म की रक्षा करने वाले योद्धाओं की भी सुरक्षा की जाए

मुजफ्फरनगर जनपद का नाम कानूनी रूप से लक्ष्मीनगर किया जाए

हनुमत धाम के महंत स्वामी केशवानंद सरस्वती के नेतृत्व में हिन्दू संघर्ष समिति ने हर बिंदु पर सूक्ष्म चर्चा की। उनके बाद प्रेस के समक्ष बताया कि सनातन धर्म संसद के 38 संगठनों के साथ – साथ अनेकों संस्थानों, संगठनों, प्रधानों, महिलाओं का भी समर्थन मिल रहा है। मंच पर महामंडलेश्वर पूज्य संत हिंदू समाज का मार्ग दर्शन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सनातन धर्म संसद में पास किए गए प्रस्तावों को साधु संत और प्रमुख महामंडलेश्वर सौंपेगे।

सनातन धर्म संसद में लास्ट में पहुंची साजिया इलाही ने अपने वक्तव्य में मदनी एंड कंपनी को ललकारते हुए अब कोई जिहाद चलने वाला नहीं है।
हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार साधु, सत्य प्रकाश रेशू अग्रवाल, देवराज पवार, सुभाष चौहान, अमित गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह, चन्द्रमा ब्रह्माचारी, मनोज पाटिल, देशराज चौहान, पवन मित्तल, बिजेंद्र धीमान, पवन पांचाल,सीताराम त्यागी, वैभव यादव और सभी सनातनी वीर वीरांगनाओं से संतो ने मुट्ठी बंद कराकर वचन भी लिए।
सनातन धर्म संसद के आयोजन में लगे सभी 38 संगठनों को सम्मानित भी किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *