Homeराष्ट्रीयलुटेरी दुल्हन सहित 2 गिरफ्तार

लुटेरी दुल्हन सहित 2 गिरफ्तार

रिपोर्ट – फुरकान जंग

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्य गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो शादी करके ठगी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था। पकड़े गए गिरोह में एक महिला और उसके 2 साथ शामिल है। जो कि फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड अदीबदस्तावेज के सहारे लोगों से शादी कर ठगी किया करते थे। गिरोह के पास से ठगी कर जमा किए गए आभूषण व फर्जी दस्तावेज भी पुलिस ने बरामद किए हैं। आपको बता दे कि मामला जनपद शामली का है। जहां पर हरियाणा राज्य के भिवानी के रहने वाले सुरेंद्र नाम के व्यक्ति ने बाबरी थाने पर शिकायत दर्द कराई थी कि गांव खेड़ी बैरागी के मंदिर पर कुछ लोगों ने एक युवती से शादी कराई थी। वही महिला थाना बाबरी क्षेत्र के गांव चूनसा की रहने वाली बताई गई थी। जो की शादी के बाद हमारे घर पर तीन-चार दिन रही और उसके बाद वहां से एक लांख कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर बाबरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो जो मामला सामने आया उसमें खुद पुलिस ही अक्का बक्का रह गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जो महिला शादी होने के बाद हरियाणा गई थी उसके दो अन्य साथी भी हैं जो मिलकर एक ऐसा गिरोह चलाते हैं जो की शादी के नाम पर ठगी करते हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त गैंग फिर किसी को निशाना बनाने के लिए मुजफ्फरनगर हाईवे पर स्थित बाबरी बस स्टॉप पर आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने वहां से पूजा नाम की लुटेरी दुल्हन और उसके दो साथी अरविंद गाँव दतोली थाना गन्नौर जिला सोनीपत व रविंद्र निवासी गाँव खेड़ी सुनियान थाना भौरा कलां जनपद मुज़फ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन के साथियों ने बताया कि हम अपनी एवं दुल्हन की पहचान छुपाने को लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर शादियां कर देते हैं और शादी में गिफ्ट में जो भी आभूषण व रुपए मिलते हैं उसे हम बराबर हिस्सों में बांट लेते हैं। जो गहने बरामद हुए हैं वह ग्राम चूनसा की रहने वाली बताकर फर्जी तरीके से कराई गई शादी के ही हैं। पकडी गई लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों के पास से पुलिस ने गाड़ी भी बरामद की है। जिसके बारे में उन्होंने बताया कि यह गाड़ी डेढ़ महीने पहले मंडी धनोरा जनपद अमरोहा से उन्होंने चोरी की थी इस गाड़ी को वह फर्जी तरीके से शादियां करने में इस्तेमाल करते थे। पूजा नाम की लुटेरी दुल्हन इससे पहले जनपद बागपत के कस्बा बड़ौत मैं भी शादी की चुकी थी। जिसमें एक लांख रुपए लेना बताया गया है। वहीं दूसरी शादी जनपद बिजनौर के नजीबाबाद में की थी जहां से डेढ़ लाख रुपए की कीमत व सोने की चेन ली गई है। वहीं तीसरी शादी जनपद शामली के खेड़ी बैरागी के मंदिर में हुई है जो कि हरियाणा के भिवानी जिले के निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। पूछताछ के दौरान लुटेरी दुल्हन ने बताया कि उसकी मुख्य शादी करीब 13 वर्ष पूर्व हुई थी जिसमें उसके दो बच्चे भी हैं। पकड़े गए रविंद्र ने बताया कि अरविंद और एक अन्य व्यक्ति अंकित जो कि मुजफ्फरनगर के रहने वाला है पूजा के विभिन्न फर्जी नाम एवं पता दर्द कराकर आधार कार्ड को उसे उपलब्ध कराता था तथा वह भी उनके साथ इस धोखाधड़ी और षड्यंत्र में शामिल रहता था। लुटेरी दुल्हन और उसके साथी अब तक उत्तर प्रदेश व हरियाणा आदि राज्यों के विभिन्न जनपदों में शादी के नाम पर धोखाधड़ी की करीब 8 से 10 घटनाएं कर चुके हैं जिनके संबंध में अधिक जानकारी की जा रही है।

पूरे मामले पर एसपी शामली नागेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति सुरेंद्र कुमार है जो जनपद भिवानी हरियाणा के रहने वाले हैं वह हमारे थाने बाबरी पर आए थे उन्होंने बताया कि यहां गांव फतेहपुर है वहां एक मंदिर है खेड़ी बैरागी। वहां पर कुछ लोगों ने हमारे से पैसा लेकर एक लड़की की शादी करा दी थी जिसका मूल पता गांव चूनसा थाना बाबरी दिया हुआ था। मेरे घर पर वह महिला 4 दिन रही फिर उसके बाद सोने चांदी का आभूषण और पैसे लेकर फरार हो गई अब वह नहीं मिल रही है इस पर मुकदमा लिखकर कार्यवाही की जाए। बाबरी थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया था और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी जानकारी हुई कि यह एक पेशावर गैंग है जिसमें तीन व्यक्ति सम्मिलित है एक व्यक्ति इसमें रविंद्र डाग़र है जो भौरा कला मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और एक व्यक्ति जो अरविंद है वह सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है और एक व्यक्ति इसमें अंकित है जो कि मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और एक महिला है जो की मूलतः जनपद जालौन की रहने वाली है लेकिन वर्तमान में हरिद्वार में रहती है उसके दो बच्चे हैं और उसके पति की डेथ हो गई है और इनका मेन मोटिव यह है कि यह सभी लोग कस्टमर को ढूंढते हैं जिनको शादी करनी होती है वह व्यक्ति जिस जनपद या प्रदेश की लड़की के साथ शादी करने की इच्छा करता है यह व्यक्ति इसके आधार कार्ड को अंकित के माध्यम से उसका फोटो नाम ओर एड्रेस चेंज कर लेते हैं और बाद में पैसे लेकर किसी भी मंदिर में उनकी शादी करा देते हैं वह महिला जाती है उनके घर पर कुछ दिन रहती है और बाद में कुछ पैसे और गिफ्ट में जो सामान मिलता है उसे लेकर फरार हो जाती है। इस मामले में भी करीब 1 लांख रुपए ओर कुछ आभूषण लेकर भागी थी जो की इनसे बरामद कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments