रिपोर्ट – शौकिन सिद्दीकी

शामली। आज भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री विवेक प्रेमी के नेतृत्व में सैंकड़ो युवाओ की टोली ने शामली नगर के शत प्रतिशत SIR के लक्ष्य के साथ शामली नगर के सम्मानित नागरिकों में घर-घर जाकर SIR फार्म भरवाने व जमा कराने में सहयोग किया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री विवेक प्रेमी ने कहा कि SIR फॉर्म सिर्फ एक कागज़ नहीं, बल्कि आपकी सही पहचान, आपकी सुविधाओं और आपके अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है, इसलिए इसे सही तरीके से भरकर जमा करना हमारी जरूरत व कर्तव्य दोनों है। साथ ही साथ यह SIR भविष्य में निष्पक्ष चुनाव की नींव भी साबित होगा। अगर किसी को फॉर्म भरने में दिक्कत हो तो हमारी टीम से सहयोग लेने में संकोच न करें और यदि आप सक्षम हैं, तो अपने आस-पास के लोगों की सहायता भी करें। जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें। इस दैरान मुख्य रूप से भाजपा नेता सन्नी शर्मा, वंशु वर्मा, वासु शर्मा, अजय कुमार, हर्ष गिरी, वंश नामदेव, डॉ शमशेर, सूफी शमशाद, सोनू खान, जावेद खान, उस्मान खान, वेदांत वत्स, वंश वर्मा, शंकर वर्मा, जीशान कुरैशी, विपिन वाल्मीकि, मनीष शेरयार, सूरज पाल, एड० मनदीप शर्मा, डोली, पूजा, विश्वास निर्वाल, सर्वेश गिरी, विशाल वर्मा, प्रविता, मोसिन कुरैशी, शिवा सैनी, वंश सैनी, सुलेमान सैफी, हनी संगल, आर्यन, रोहित चौहान, फराद, सार्थक बंसल आदि मुख्य रूप से टीम में सक्रिय रहे।
