गाजीपुर में सचिवों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर किया गया शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन

Spread the love

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। गाजीपुर के विकास खण्ड सादात परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति उत्तर प्रदेश संगठन के तत्वावधान में ग्राम पंचायत अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति सादात के द्वारा शासन द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति तथा सचिवों से अन्य विभागों द्वारा लिए जा रहे कार्यों के विरोध में आज दिनांक01-12-2025 को विकासखंड परिसर में समस्त विकासखण्ड सादात के ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारियों के द्वारा काली पट्टी बाँध करके शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया गया । धरने के अगले क्रम में सुनियोजित तरीके से धरने का विवरण दर्ज है जिसमे दिनांक
01-12-2025 से दिनांक 4 दिसंबर 25 तक काली पट्टी बाँध कर के धरना प्रदर्शन करना है
दिनांग 5 दिसंबर 2025 से जनपद स्तरीय सभी सरकारी व्हाट्सऐप ग्रुप से अपने आप को तटस्थ कर लेना है तथा दिनाक 10 दिसंबर 2025 से सभी पंचायत सचिव ग्राम विकास अधिकारी अपने निजी वाहन का त्याग कर देंगे तथा दिनांक 15 दिसंबर 2025 को ग्राम पंचायत का अपना सरकारी डोंगल सहायक सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) यहाँ सुपुर्द कर देंगें। धरने में विकास खंड सादात के समन्वय समिति के ब्लॉक् अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिँह, अवधेश यादव ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष, शशि यादव ग्राम विकास अधिकारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष,अनुज यादव ग्राम पंचायत अधिकारी, अरुण पाण्डेय ग्राम पंचायत अधिकारी, अजीत यादव ग्राम पंचायत अधिकारी, चन्दन यादव ग्राम पंचायत अधिकारी, महातिम यादव ग्राम विकासअधिकारी, प्रिया यादव ग्राम पंचायत अधिकारी,, राजेश कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी,अनुज वर्मा ग्राम पंचायत अधिकारी,,, नदीम अहमद ग्राम पंचायत अधिकारी, आकाश कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी, ईश्वर चंद्र राय ग्राम विकास अधिकारी, अमित यादव ग्राम विकास अधिकारी, बृजेश पाल ग्राम विकास अधिकारी, विजय नारायण यादव ग्राम पंचायत अधिकारी इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *