Homeराष्ट्रीयतेरहवीं कार्यक्रम में घुसी तेज रफ्तार ऑल्टो,पांच घायल-एक युवक की मौत

तेरहवीं कार्यक्रम में घुसी तेज रफ्तार ऑल्टो,पांच घायल-एक युवक की मौत

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। फतेहपुर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गनपतपुर गांव में रविवार को आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में अचानक तेज रफ्तार ऑल्टो कार (नंबर GJ05 JN 2748) घुस गई। अनियंत्रित हुई कार ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें गांव के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घायल व्यक्तियों में,राजन (25) पुत्र रामदुलारे।अनमोल (7) पुत्र दिनेश।सोनू (40) पुत्र चंद्रसेन, निवासी गनपतपुर।मोहित (13) पुत्र दिनेश, निवासी मोहिउद्दीनपुर।विष्णु उर्फ मिठाई लाल (20) पुत्र ननका, निवासी गनपतपुर।घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हुसैनगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने विष्णु उर्फ मिठाई लाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि ड्राइवर व वाहन को कब्जे में ले लिया गया है तथा मौके पर सीसी टीम जांच में जुटी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments