Homeराष्ट्रीयआश्रम में मारपीट गाली गलौज करने का आरोप, एसपी को दी तहरीर,...

आश्रम में मारपीट गाली गलौज करने का आरोप, एसपी को दी तहरीर, कार्यवाही की मांग

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। बिंदकी थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव स्थित मां दुर्गा सामाजिक सेवा संस्थान के आश्रम में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आश्रम के अध्यक्ष धर्मराज रैदास ने आरोप लगाया कि गांव का कुख्यात अपराधी सचिन उर्फ राजा अपने चार अज्ञात गुर्गों के साथ शुक्रवार शाम अचानक आश्रम में धावा बोल दिया। आरोप है कि सचिन उर्फ राजा ने आते ही ट्रस्ट के प्रबंधक बाबा रामनरेश को मां-बहन की गालियां देते हुए बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने आश्रम में रखी वस्तुओं को तोड़फोड़ कर पूरा परिसर तहस-नहस कर दिया, जिससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। पीड़ित धर्मराज के मुताबिक आरोपितों ने उन्हें भी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, जाते-जाते सचिन उर्फ राजा बाबा रामनरेश की CT-100 मोटरसाइकिल उठा ले गया और आश्रम में रखे 5 हजार रुपये भी लूट ले गया। धमकी देते हुए आरोपी ने कहा अगर किसी ने शिकायत की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। घटना के बाद आश्रम में भगदड़ जैसा माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से गुहार लगाते हुए सचिन उर्फ राजा और उसके साथियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments