पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा किया गया बीट बुक का निरीक्षण

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। आज दिनांक 01.12.2025 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस कर्मियों की बीट बुक (Beat Book) एवं बीट संबंधी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखने, महिला सुरक्षा के प्रति जागरुकता कार्यक्रम संचालित करने एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बेहतर जनसंपर्क बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए
बीट बुक के उत्तम संधारण, बीट से संबंधित पूर्ण, सटीक एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध रखने तथा बीट प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य हेतु निम्न पुलिस कर्मियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

मुख्य आरक्षी रजनीश सिविल लाइन आरक्षी रिंकू कुमार स्वार
महिला आरक्षी रश्मि चौहान केमरी महिला आरक्षी भानू शहजादनगर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान पुलिस कर्मियों के श्रेष्ठ कार्य, कर्तव्यनिष्ठा, लगन, तथा बीट प्रबंधन में उनकी दक्षता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *