दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार

बिंदकी/फतेहपुर। थाना बकेवर व कोतवाली बिंदकी क्षेत्र में रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद एक को जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर करना पड़ा। पहला हादसा बकेवर थाना क्षेत्र के बकेवर कस्बे के समीप जहानाबाद मार्ग पर हुआ। यहां खड़े एक डीसीएम में बाइक सवार श्याम बाबू पाल (35 वर्ष), पुत्र राम किशोर पाल, निवासी ग्राम करनपुर गोपालपुर, पीछे से जा टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, श्याम बाबू किसी कार्य से बकेवर गए थे और देर रात बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में खड़े डीसीएम से टकराने पर उन्हें गम्भीर चोट आई।
घायल को सीएचसी बिंदकी लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया। दूसरा हादसा कोतवाली बिंदकी क्षेत्र में खिदिरपुर और भवानीपुर गांव के बीच स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। यहां पैदल जा रहे जीवनलाल (42 वर्ष), पुत्र स्व. दाता दीन, निवासी ग्राम बसंती खेड़ा को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल जीवनलाल अपने गांव बसंती खेड़ा वापस लौट रहे थे। उनकी पत्नी भी साथ में थीं, जो हादसे में बाल-बाल बच गईं।दोनों घटनाओं से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामलों की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *