मतदाता गहन पुन निरीक्षण यानी एस ई आर देश और प्रदेश की सबसे बड़ी जरूरत है : केशव प्रसाद मौर्य

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। आज भारतीय जनता पार्टी, कार्यालय रामपुर पर उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और अन्य पदाधिकारियों को संबोधित किया।।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एसआईआर पर विपक्ष के विरोधों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि मतदाता शुद्धिकरण कार्य में विपक्ष भाग नहीं ले रहा है, बाद में आरोप लगाएगा। बिहार के मतदाताओं ने विपक्ष के आरोपों को नकार दिया है। राहुल गांधी के तालाब में कूदने पर भी बोले, “तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव को लेकर कूद जाओ।” लेकिन मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य में सभी को शामिल होना चाहिए।

साथ ही साथ उन्होंने कहा, तीसरी बार उत्तर प्रदेश में भी प्रचंड जीत हासिल करेंगे। 2027 में 2017 का रिजल्ट दोहराएंगे। जनता की कृपा पार्टी और नेतृत्व पर बनी हुई है। अपने को विरोधी मानने वाले समझते हैं कि मेहनत भाजपा का कार्यकर्ता करे और फल उन्हें मिले। अब ऐसा नहीं होगा। जो जनता के बीच काम नहीं करेगा, उनकी जीत नहीं होगी

उन्होंने विपक्ष पर निशाना सथते हुए कहा, विपक्ष ने हमेशा वोट चोरी का काम किया है और जनता के हितों का हमेशा भक्षण किया है, भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की किसी भी कूटनीति को सफल नहीं होने देगी, हमने हिमेश जनता के हितों की रक्षा की है और हमेशा जनता के लिए ही काम किया है

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य लोकतंत्र का पवित्र महायज्ञ है। राहुल गांधी ने बिहार में वोट चोरी का मुद्दा उठाया था। उनकी पार्टी कहां चली गई? 6 सीटों में सिमट कर रह गई है। तालाब में भी कूद गए थे। तब उन्होंने कहा था कि नदी में कूदो, चाहे कुएं में कूदो, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव को लेकर कूद जाओ। मतदाता सूची शुद्धिकरण का कार्य महायज्ञ है। इसमें सभी पार्टियों के नेताओं को शामिल होना चाहिए

मृतक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। एक मतदाता का एक से अधिक स्थान पर नाम नहीं होना चाहिए। घुसपैठियों जिन्होंने जुगाड़ से मतदाता सूची में नाम दर्ज कर लिया है, उनका नाम भी हटाया जाना जरूरी है। 18 साल की उम्र पूरी कर रहे युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य हो रहा है। शुद्धिकरण का कार्य होने पर कांग्रेस, सपा, राजग कहते हैं कि हम हिस्सा नहीं लेंगे और कार्य होने के बाद आरोप लगाएंग

अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कार्यकर्ताओं से बढ़कर और कोई चीज नहीं आप सब लोग ही भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने वाले लोग हैं और आपका संबंध मेरे लिए सर्वोपरि है, इसीलिए मैं हमेशा कहता हूं कार्यकर्ताओं के सम्मान में केशव मैदान में

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा, मंत्री बलदेव सिंह औलख, विधायक आकाश सक्सेना, राजबाला, जयपाल सिंह व्यस्त, कुंवर महाराज ठाकुर, हरि सिंह ढिल्लों, घनश्याम सिंह लोधी, ख्याली राम लोधी, सूर्य प्रकाश पल, सुनीता सैनी, हंस राज पप्पू, अभय गुप्ता, मोहन लाल सैनी, सुभाष भटनागर, राकेश मिश्रा, काशीराम दिवाकर, ज्वाला प्रसाद गंगवार, बिना भारद्वाज, युसूफ अली, अर्जुन रस्तोगी, अर्चना गंगवार, कुलवंत औलख, जगपाल सिंह यादव, मोहन कुमार लोधी, अशोक बिश्नोई, दीक्षा गंगवार, चित्रक मित्तल, दिनेश गोयल, रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, मोहित सैनी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *