रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर अनधिकृत रूप से संचालित यात्री वाहनों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की कार्रवाई की गयी।
वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि देर रात्रि से प्रात: 4:30 बजे तक चलाये गये चेकिंग अभियान में ओवरलोड 04 डम्पर और 02 पिकअप को नवीन मंडी चौकी में सीज किया गया इसके अतिरिक्त फिटनेस, परमिट आदि समाप्त हो जाने के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे ऐसे 43 वाहनों के विरुद्ध मोटर वेहिकल एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गयी।
उन्होंने बताया कि इस प्रवर्तन कार्रवाई में 49 वाहनों पर 3.21लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
