Homeराष्ट्रीयओवरलोडिंग के विरुद्ध जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर

ओवरलोडिंग के विरुद्ध जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। लखनऊ एसटीएफ की कड़ी कार्यवाही के बाद लगातार जिला प्रशासन ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध निरंतर अभियान चला रहा है। इसी क्रम में जिला अधिकारी रविंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में एडीएम अविनाश त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद स्तर पर गठित प्रवर्तन की टीमों (टास्कफोर्स) द्वारा खनन के वाहनों पर ओवरलोडिंग , अवैध परिवहन व आवश्यक दस्तावेजों के बिना परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आज दिनांक- 20.11.2025 की रात्रि को चलाये गए विशेष अभियान के क्रम में कुल 70 भारी वाहनों का चालान करते हुए , कई वाहनों को सीज किया गया तथा 4,10,000/- रुपये का जुर्माना किया गया।।

एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि विगत दिनों की भांति नियमित जिला प्रशासन ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चला रहा है। कई मार्गों पर स्वयं रात में निकलकर मय टीम ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments