Headlines

चांदपुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को दबोचा

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चांदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को थाना चांदपुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में धर्मेन्द्र कुमार उर्फ पतरिया (उम्र लगभग 39 वर्ष) निवासी ग्राम रूरा, जो मारपीट और गाली-गलौज से जुड़े पुराने मामले में वांछित चल रहा था। दूसरा अभियुक्त कल्लू यादव उर्फ राजू (उम्र लगभग 48 वर्ष) निवासी ग्राम साल्हेपुर है, जिस पर अवैध असलहे के मामले में न्यायालय से वारंट जारी था। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक श्याम बिहारी, कांस्टेबल बृजेश वर्मा और कांस्टेबल अनवर खां शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और सभी वांछित अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *