Homeराष्ट्रीयअनहोनी टली मोरंग लदे ट्रक ने स्कूली बस को मारी टक्कर, बस...

अनहोनी टली मोरंग लदे ट्रक ने स्कूली बस को मारी टक्कर, बस में मची अफरातफरी,किसी तरह बची स्कूली बच्चों की जान

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी के पास ओवरलोड मोरंग वाहनों की मनमानी अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। आज सुबह मोरंग से लदा एक भारी ट्रक सेठ एम,आर जयपुरिया ग्रुप आफ स्कूल फतेहपुर स्कूली बस परओवरटेक करने पर मारी टक्कर खदान संचालकों पुलिस और खनिज विभाग की मिली भगत पर सवाल खड़े कर दिए हैं चुरियानी गांव के पास जयपुरिया स्कूल की बस पर जोरदार टक्कर मारने पर अफरा तफरी मच गई थी मोरंग लादकर फतेहपुर कि तरफ जा रहे एक ट्रक जिसमें नंबर प्लेट पूरी तरह से मिट्टी लगी हुई और खरोची हुई समझ में आ रही है जो गाड़ी नंबर U.P.71AT,1796 पड़ा है।
गाजीपुर थाने के सामने से ओवरलोडिंग वहां निकालें जा रहे हैं।संचालकों द्वारा पक्की सड़कों पर जान बूझ कर ओवरलोड ट्रैकों की निकासी आसानी से करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार शिकायतों के बावजूद स्थानीय पुलिस और जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। सुबह स्कूल के बच्चों को आने जाने में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments