फतेहपुर राजधानी लखनऊ में आयोजित पंचायतीराज विभाग की महिला हितैषी कार्यशाला में फतेहपुर से चयनित प्रधान हेमलता पटेल ने किया प्रतिभाग

Spread the love

जनपद का किया प्रतिनिधित्व, पंचायती राज निदेशक के समक्ष महिला सुरक्षा, स्वालंबन, शिक्षा,स्वास्थ्य सहित विभिन्न मुद्दों पर उठाई आवाज

ग्राम स्तर पर महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए गांव में ही महिलाओं को मिले रोज़गार, उद्योग- कारखाने स्थापित कर रोज़गार दिलाए जाने का प्रधान हेमलता पटेल ने दिया सुझाव

अपने द्वारा कराए गए विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों को भी प्रधान हेमलता पटेल ने किया उजागर, सभागार में तालियों से हुआ प्रधान हेमलता का उत्साह वर्धन

पंचायतीराज निदेशक अमित कुमार सिंह ने भी कर्मठ महिला प्रधान हेमलता पटेल के कार्यों को सराहा

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। प्रदेश में महिला हितैषी पंचायतों का पंचायती राज विभाग फीड पर डाटा आधार पर महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, सुरक्षा,स्वालंबन,और जागरूकता पैरामीटर पर महिला हितैषी पंचायतों के चयन पर जनपद फतेहपुर से बहुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत सुजानपुर की ग्राम प्रधान हेमलता पटेल को चुना गया था जिस पर 14 नवंबर को लखनऊ की एक दिवसीय कार्यशाला में प्रधान हेमलता पटेल को शामिल होने का मौका मिला जनपद भर में 840 ग्राम पंचायत है। जिसमें यह अवसर अपनी कर्मठता और उत्कृष्ट कार्यों के चलते हेमलता पटेल को मिला | लखनऊ की कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिले से एक एक प्रधान को बुलाया गया और संबंधित ग्राम के सचिव शामिल रहे प्रधान हेमलता पटेल कार्यशाला में शामिल हुईं व जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए महिला हितों के लिए आवाज बुलन्द की तथा अपने विकास कार्य और महिलाओं की स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार हेतु अपने सुझाव पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह और उप निदेशक मनीष कुमार तथा यूनिसेफ एडवाइजर अनीता सिंह के समक्ष रखे जिसमें स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा आदि शामिल थे प्रधान हेमलता पटेल ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक मजबूती के लिए गांव में ही कारखाने उद्योग स्थापित करने के सुझाव दिए ताकि महिलाएं रोज़गार के साथ अपने परिवार और बच्चों को संभाल सकें साथ ही उन्होंने अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों जिसमें बालिकाओं की शिक्षा के लिए स्कूल, डिग्री कालेज, स्वास्थ्य कैम्प, आत्मरक्षा पहल आदि पर प्रकाश डाला गीत के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम के प्रति भी जागरूक किया जहां सभागार में उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया पंचायती राज निदेशक ने भी प्रधान हेमलता पटेल के कार्यों को सराहा और सुझावों को नोट किया |

कार्यशाला में महिला मुद्दों से संबंधित बेसलाइन प्रगति और लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा हुई महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है और साथ ही महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का पालन ग्रास रूट पर कराना है। इसके अलावा उत़्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायत के अनुभव को साझा करना होगा। निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति मापन और कार्यक्षेत्र में आने वाली विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी यह ग्राम पंचायत मॉडल महिला हितैषी के रूप में चिन्हित किया गया है। जिसमें महिलाओं पर फोकस किया जाएगा। सुजानपुर की तेज तर्रार महिला ग्राम प्रधान हेमलता पटेल निरन्तर अपने अथक प्रयासों से लोगों को जनहित योजनाओं का लाभ दिलाने में अग्रसर तथा समय समय पर महिलाओं तथा पुरुषों के लिए भी निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प,आर्थिक स्वालंबन हेतु स्वयं सहायत समूहों में महिलाओं की सक्रियता तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता आदि रहे जिले से उनके नाम के चयन पर पंचायती राज विभाग सहित संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है साथ ही उन्होंने कार्यशाला में फतेहपुर जनपद की आवाज बन कर ग्राम पंचायतों में महिला अधिकारों और उनकी समस्याओं को उठाया बताते चलें कि हेमलता पटेल सुजानपुर की दूसरी बार प्रधान और बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष भी हैं तथा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक जनसंगठन की अध्यक्ष हैं | कार्यशाला में प्रधान हेमलता पटेल के साथ ग्राम सचिव जितेन्द्र कुमार दोहरे और प्रदेश भर की चयनित प्रधान और सचिव रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *