रिंदनदी पर रामपुर कुन्हू डेरा के मध्य 1554.11 लाख रुपये की लागत से बन रहा पुल,साध्वी ने किया भूमि पूजन

Spread the love

दर्जनों गाँवो के ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करने से मिलेगी निजात

रिपोर्ट – अनिल कुमार

जाफरगंज फतेहपुर। खजुहा बिकास खंड के गाँव रणमस्तपुर कुन्हु डेरा के मध्य रिंद नदी खरर्उवा घाट मे बनने वाले पुल का गुरुवार को जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भूमि पूजन किया । पुल निर्माण शुरू होने से लंबे अरसे से पुल बनवाये जाने की माँग कर रहे ग्रामीणों सहित क्षेत्रवासियों मे खुशी की लहर दौड़ गयी । वर्ष 2023 मे रणमस्तपुर से नरैचा के मध्य पुल बनवाये जाने को लेकर शासन से स्वीकृति मिली थी । जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा कार्य स्थल परिवर्तन को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था माँग थी की नरैचा के बजाय कुन्हु डेरा से बनने मे यमुना तटवर्ती दर्जनों गाँव के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा । जिसकी गूँज शासन तक पहुची शासन ने कार्य स्थल परिवर्तन को मंजूरी दे दी थी । पुल निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी तय करने से निजात मिलेगी । इस मौके पर परियोजना प्रबंधक यस पी सिंह, सहायक अभियंता संदीप राज,पूर्व प्रमुख सुतीक्षण सिंह गौतम, संदीप सिंह चौहान,सोनू सिंह चंदेलपिंटू निषाद, राम मूरत प्रजापति,धर्मेश सिंह, गुड्डू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे ।

इन गाँवो को मिलेगा लाभ

रनमस्तपुर, रामपुर, गगौली, धौकलपुर ,मौहारी , गाँजर ,कस्बा जाफरगंज , डाडा सहिमल पुर, डाडा अमौली , भारतपुर, बहादुरपुर, गहरुखेड़ा ,मंसूरपुर, मोहकमपुर घसिला डेरा, हबीबपुर, अंगनाखेड़ा , बिदौर, सैमसी, कुन्हु का डेरा ,अजमतपुर ,दरियापुर, कटरा , नरैचा आदि गांवो को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *